फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Stadium: वाराणसी के गंजारी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जय शाह और राजीव शुक्ला ने देखी जमीन

Mon, 18 Jul 2022 04:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की दिशा में खेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र अंतर्गत गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जयशाह रविवार को काशी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही राजीव शुक्ला और जयशाह गंजारी में जिस जगह को चयनित किया गया है, उसका निरीक्षण किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात जुलाई को अपने काशी दौरे के दौरान खेल को बढ़ावा देने की दिशा में कई घोषणाएं की थीं। बीसीसीआई की ओर से बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रदेश सरकार को 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराना है।

रविवार को गंजारी में पहुंचे दोनों अधिकारियों को बताया गया कि गंजारी में करीब 14 एकड़ सरकारी जमीन है। यहां केवल 10 से 12 एकड़ जमीन की और जरूरत होगी। रिंग रोड के नजदीक होने की वजह से यहां वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर सहित अन्य जिलों से आना भी आसान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें