अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमृतलाल बिंद ने गुरुवार को नगर पंचायत अतरौलिया में डूडा की ओर से बनाई गई इंटरलाकिंग सड़कों की स्थिति जांची। सड़क खोदकर उसमें डाली गई मिट्टी और पत्थर की जांच कर नमूना लिया। नगर पंचायत में कुछ माह पूर्व डूडा ने इंटरलाकिंग सड़क और सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था।