फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय पशु तस्कर चढ़ा हत्थे, बोलेरो-तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना पुलिस शनिवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फैजुल्लाहपुर के पास पुलिस ने एक बोलेरो को रोका। गाड़ी के कागजात मांगने पर बोलेरो सवार युवक उपलब्ध नहीं करा सका। वहीं एक अन्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम बुलेन उर्फ आसिफनिवासी भीटिया थाना गंभीरपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बोलेरो चोरी का होना और नंबर प्लेट बदल कर चलाये जाने की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। फरार साथी का नाम उसने सलमान निवासी फरिहां थाना निजामाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें