सगड़ी। तहसील क्षेत्र के रजादेपुर कंपोजिट विद्यालय का शुक्रवार को प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने औचक निरीक्षण किया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय का सुंदरीकरण ना होने पर व्यक्ति की नाराजगी अनुपस्थित अध्यापकों व नामांकन के लिए जानकारी नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। विद्यालय पर स्थित पोखरे को अमृत सरोवर घोषित करने का निर्देश दिया। गोरखपुर से आजमगढ़ प्रोटोकाल के तहत मंडल के प्रभारी मंत्री संजय निषाद (मत्स्य विभाग) कैबिनेट मंत्री ने आजमगढ़ जाते समय रास्ते में शुक्रवार को मुख्य मार्ग के किनारे स्थित रजादेपुर कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में हुए नामांकन की जानकारी ली व सभी अध्यापकों को नामांकन बढ़ाने के लिए जोर दिया। उन्होंने मुख्य मार्ग के किनारे विद्यालय के समीप पोखरे को अमृत सरोवर घोषित करने के लिए निर्देशित किया। बीईओ दीनानाथ साहनी ने पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के आठ कमरों में टाइलीकरण व चहारदीवारी और इंटरलॉकिंग के लिए प्रस्ताव भेजा। प्रधानाध्यापक योगेंद्र नाथ यादव अवकाश पर रहे। उर्मिला देवी चिकित्सकीय अवकाश, नेहा यादव सहायक अध्यापक सीएल पर रहे। विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी, कुल विद्यालय में 217 छात्र-छात्रा पंजीकृत मिले।