फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में खड़े दो व चार पहिया वाहनों का अभियान चला निस्तारण का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार की शाम शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में खड़े दो व चार पहिया वाहनों को अभियान चला का निस्तारित करने व दाखिल शुदा/सीज वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से परिसर में खड़ा करने का निर्देश दिया। एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान शहर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर में भवनों के मलबे पड़ा देखा, जिसे नियमानुसार हटवाने को कहा। इसके साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने, मेस, आवासीय परिसर व थाना परिसर में सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने के सरकारी वाहनों की भी नियमित साफ-सफाई करायी जाए और दंगा नियंत्रण उपकरण व लाउड हेल्टर वाहनों में मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में बने फैमिली आवास के किनारे बनी नालियों की भी नियमित सफाई कराने को कहा। उन्होंने एसएचओ को निर्देशित किया कि 48 घंटे के अंदर थाना परिसर में बने प्रत्येक कमरों में रहने वाले अधिकारी/कर्मचारी के नाम, पदनाम, पीएनओ नंबर व उनकी वर्तमान तैनाती स्थल की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें