फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लैक स्पाट पर सुरक्षा बोर्ड लगाएं, मानक के विपरीत बनें ब्रेकर हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले दिनों जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, उनका विश्लेषण करते हुए सुरक्षा और बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं। सभी लिंक रोड टी जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर लगवाएं। साथ ही जिले में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाट पर पीडब्ल्यूडी और एनएचआई सुरक्षा बोर्ड लगाए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने यह निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ से कहा कि अनधिकृत वाहन संचालन, मालवाहनों और ओवरलोडिंग में कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, ओवर स्पीड, गलत साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। वाहनों के चालान की की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, पीडब्ल्यूडी और एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिया कि चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाट पर प्रीकॉशन बोर्ड लगाएं। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी की सड़क है, वह मेन रोड से कनेक्ट होने वाली सड़कों पर स्ट्रम्बलर स्ट्रीप या अन्य ब्रेकर लगवाएं। कहा कि मानक के विपरीत यदि कहीं भी स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं तो उन्हें हटाया जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें