फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: देवगांव थाने में तैनात दरोगा ने दिल्ली में खुद को गोली मार की खुदकुशी, विवेचना के लिए गए थे हरियाणा

Mon, 14 Nov 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज विश्वकर्मा को एक मामले की विवेचना के लिए हरियाणा भेजा गया था। रविवार रात वो दिल्ली में दोस्त के घर पहुंचे। देर रात खुद को गोली मारकर जान दे दी। 
विज्ञापन
दरोगा ने मनोज विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने रविवार रात दिल्ली में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही आजमगढ़ पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी और पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली में एसआई के पद पर तैनात मनोज विश्वकर्मा एक मामले की विवेचना करने के लिए हरियाणा गए थे। रविवार शाम वो दिल्ली अपने एक दोस्त के घर पहुंचे। देर रात लगभग एक बजे उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग कमरे की ओर भागे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

घटना की जानकारी होने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर घटना की जानकारी आजमगढ़ पुलिस को दी। दिल्ली से जानकारी मिलते ही एसआई के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। मनोज विश्वकर्मा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ये स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा मनोज विश्वकर्मा एक केस की विवेचना के लिए हरियाणा गए थे। इसी दौरान मनोज विश्वकर्मा ने अपने दोस्त के घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। आजमगढ़ की पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें