फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भ्रष्टाचार में लिप्त मिले निरीक्षक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति की शिकायत पर हुई जांच में भ्रष्टाचार के आरोप की पुष्टि होने पर गाजीपुर जिले में तैनात एक निरीक्षक के खिलाफ शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोरखपुर इकाई द्वारा बरदह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। व्यक्ति ने निरीक्षक के आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी।
विज्ञापन

बरदह कस्बा निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग के एक निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के खिलाफ शासन-प्रशासन से भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर प्रकरण की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने 2021 में शुरू की। जांच में आरोप की पुष्टि हुई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर के निरीक्षक व जांच अधिकारी संतोष कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के खिलाफ बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि जांच में सभी वैध स्रोत से निरीक्षक की आय 6926170 रुपये पाए गए। वहीं परिसंपत्तियों के अर्जन व भरण पोषण पर इनके द्वारा कुल 1,20,00381 रुपये खर्च किया गया पाया गया। निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा अपनी आय के सापेक्ष 50,74,221 रुपये अधिक खर्च किए। इस बाबत निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया गया लेकिन वे कोई स्पष्टीकरण नहीं उपलब्ध कराए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक की तहरीर पर बरदह थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें