इसके बाद पीड़ित को अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। थाना परिसर में ही लोगों के सामने दरोगा ने पीड़ित को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़े। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही एसपी अनुराग आर्य ने दरोगा विपिन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दिया।
एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया पर फूलपुर कोतवाली पर तैनात दरोगा द्वारा एक व्यक्ति को पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसे संज्ञान में लते हुए एसपी के निर्देश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।