फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के हल में फंस कर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/बलरामपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कूड़ेभार गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर के हल में फंस कर एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कूड़ेभार गांव निवासी सार्थक यादव (08) पुत्र संजय यादव शुक्रवार की शाम घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यिक्त ट्रैक्टर लेकर खेत के जुताई के लिए जा रहा था। रास्ता सकरा होने के चलते सार्थक ट्रैक्टर के पीछे लगे हल में फंस गया और गंभीररुप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें