फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के हौज में गिर कर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए बीज का संडा डाल रहे थे। इसके लिए वे ट्यूबवेल चला रहे थे, जिसके चलते ट्यूबवेल के हौज में पानी भरा हुआ था। पास में ही धर्मेंद्र का तीन वर्षीय पुत्र आदर्श खेल रहा था। खेलते समय आदर्श हौज में गिर कर डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों की हौज में भरे पानी में डूबे बालक पर पड़ी तो उसे तत्काल निकाल कर डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें