फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेलर की चपेट में आकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना अंतर्गत मार्टीनगंज बाजार में बुधवार को सुबह दस बजे ट्रेलर की चपेट में आकर सात वर्षीया बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मूलरूप से जौनपुर जिले जलालपुर थाना अंतर्गत राजेपुर घाट गांव की रहने वाली तनुजा (7) अपने मां व पिता के साथ रिश्तेदारी में फूलपुर कोतवाली अंतर्गत दुर्वासा आयी हुई थी। बुधवार की सुबह वह उनके साथ ही वापस घर लौट रही थी। बस से मार्टीनगंज पहुंचने पर सभी नीचे उतरे। इसी दौरान तनुजा कुछ खरीदने के लिए सड़क पार करने लगी और ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे घायलावस्था में पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। मौके पर मौजूद उसके मां-बाप बेटी की मौत पर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें