कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी पांच वर्षी मासूम अनुष्का पुत्री श्यामजी निषाद सोमवार की शाम सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर मौका देख ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर थाने में बंद कर दिया।