फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इनर व्हील क्लब नवेली ने 'ग्रो एंड फ्लरिश' थीम के साथ नए सफर की शुरूआत की

विज्ञापन
संस्थापन समारोह में इनर व्हील क्लब नवेली की पदा​धिकारी। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। इनर व्हील क्लब नवेली का संस्थापन समारोह रोडवेज स्थित एक होटल में बुधवार की शाम को मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। साल 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की ''ग्रो एंड फ्लरिश'' थीम भी घोषित की गई। नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। नेहा अग्रवाल को क्लब अध्यक्ष, निमिषा अग्रवाल को क्लब सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमृता अग्रवाल संपादक, मानसी अग्रवाल आईएसओ और रीना अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूजा अग्रवाल उपाध्यक्ष, प्रज्ञा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रुचिरा डालमिया, प्रणिता खेतान और मोना गोयल सदस्य पद नियुक्त की गईं। नवनियुक्त अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को मैत्री बढ़ाने और समाज सेवा के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। हमारा ध्यान समाजसेवा और महिलाओं को मजबूती से आगे बढ़ाकर समृद्धशाली बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें