फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पसली में सरिया घुसने से घायल मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 08 Mar 2023 08:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एक मजदूर 21 फरवरी को कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पसली में सरिया घुस गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सोमवार को उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मजदूरी करता था। बीते 21 फरवरी को वह कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पसली में सरिया घुस गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सोमवार को उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अशरफपुर गांव निवासी रिंकू राम (22) बीते 21 फरवरी को पड़ोस के गांव कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह सरिया पर गिरा और सरिया उसके पसली में घुस गई।
उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें