फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 34 विभागों के स्टॉल पर दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
पात्र महिला लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते जिला जज जय प्रकाश पांडेय। श्रोत-जिला सूचना कार्यालय - फोटो : हिड़ौरा में एसडीएम से बातचीत करते विधायक।
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को न्यायालय परिसर में वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 34 विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने स्टालों का अवलोकन किया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चेक, ट्राई साइकिल, एक जिला एक उत्पाद के तहत निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी, मुबारकपुर की साड़ी आदि का वितरण किया गया। जिला जज ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि विभागों में दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जाय। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका राजन ने बताया कि यह मेगा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें विभागों के कुल 34 स्टॉल लगाए गए थे। इसके पूर्व विभागों द्वारा तहसील व ब्लाॅक स्तर पर लघु शिविर के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया था, जिन्हें इस शिविर में लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगाें अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। जिला कारागार के बंदियों ने भी सामान का स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर एडीजे विजय कुमार वर्मा, अजय श्रीवास्तव, संदीपा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें