फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: धनिया, लहसुन पहुंचा 400 रुपये किलो, मिर्च की भी कीमत दोगुनी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाजार में धनिया और लहसुन की कीमतें दोगुनी तक पहुंच गई है। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन और धनिया 400 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं 40 रुपये बिकने वाली हरी मिर्च की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है। सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर के बढ़ते दामों से सब्जी का स्वाद फीका कर दिया है। दो महीने से इनके दामों में कोई कमी नहीं आई है। इन सभी के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक महीने में जहां लहसुन के भाव में दोगुनी की बढ़ोतरी हुई है। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन 400 प्रति किलो बिक रहा है। धनिया की भी कीमत इसी के बराबर है। प्याज और लाल, सफेद आलू के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि हरी सब्जियों के भाव कुछ नीचे होने से लोगों को राहत दे रहे हैं। अन्य के भाव चढ़ने से लोगों की जेब ढीली हो रही है।

00

सब्जी नाम- मूल्य

हरा मिर्च- 80

लाल आलू- 35

सफेद आलू- 30

टमाटर- 60

हरा धनिया- 400

लहसुन- 400

सूरन- 80

परवल- 80

फूल गोभी- 70

प्याज- 60

00

इस समय लहसुन, प्याज, धनिया, आलू सभी बाहर से आ रहे हैं। इसके कारण उनके दाम बढ़े हुए हैं। कुछ दिनों में मंडी में स्थानीय टमाटर आने लगेगें, तो इनके भी दाम में कमी आएगी। अन्य के भाव अभी नीचे आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभानंद तिवारी, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें