फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को न मिले आवास योजना का लाभ : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) को जारी की गई किस्त के सापेक्ष काम को पूर्ण करते हुए अगली किस्त जारी करें। किसी भी दशा में अपात्र को आवास की सुविधा न दी जाए। हर दिन गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करें व एसएचजी समूहों को गौ आश्रय स्थलों से जोड़े। उनकी आय में वृद्धि करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मॉडल गांव में कंपोस्ट पिट, फिल्टर चैंबर, आरआरसी सेंटर, शोक पिट, ई रिक्शा तथा निजी शौचालय आदि के कार्य निर्धारित मानकों के मुताबिक करें।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में टायलीकरण, क्लासरूम, बाउंड्री वॉल, पानी, शौचालय एवं किचन सौंदर्यीकरण आदि कार्यों को निर्धारित पैरामीटर के अनुसार काम कराएं। पेंडेंसी को खत्म कर छोटे-छोटे कार्यों को पूरा कर सेचुरेट करें व विभाग की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग को सुधारे उक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मातहत अधिकारी और कर्मचारियों को दिए।
डीएम विशाल भारद्वाज ने ग्राम्य विकास सेक्टर की समीक्षा के दौरान समस्त खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत अस्थाई गौआश्रय स्थलों का निर्माण तय समय सीमा के अंतर्गत कराने के निर्देश दिए। साथ ही छुट्टा घूम रहे निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कैटिल कैचर से अब तक ब्लॉक स्तर पर पकड़े गए एवं संरक्षित किए गए कि निराश्रित गोवंश का रजिस्टर मेंटेन करने का निर्देश दिया। मनरेगा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि से संबंधित कार्यों को चिन्हित कर कार्य प्रारंभ कराएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जॉब प्रत्येक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत में करें। कहा कि अधूरे अमृत सरोवर का निर्माण तत्काल पूर्ण करायें। नए बनने वाले अमृत सरोवर का चिन्हीकरण करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं। नक के अनुसार कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीसी एनआरएलएम, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें