फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नए कीर्तिमान बना रहा भारत : राव इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज तहसील के परसौरा, जगदीशपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई के साथ मासूम बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार अपने हाथों से संपन्न किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर में एक समान विकास की रफ्तार से कार्य हो रहे हैं। सरकार के एजेंडे में नौजवान, किसान, गरीब एवं महिला सबसे ऊपर हैं। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली, संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लाभार्थियों में प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि व विभिन्न योजनाओं का प्रमाण-पत्र वितरित किया। साथ ही उज्जवला योजना के लाभार्थियों में सिलिंडर व चूल्हा भी वितरित किया। कहा कि भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने में विकसित भारत यात्रा का मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, ऋषिकांत राय, विनोद राय, डॉ. मुराहु राजभर, संचिता श्री चौहान, उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें