फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं: प्रो. संजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में पर्यटन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि पर्यटन न केवल देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतियां बना रही हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ भी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस मौके पर डॉ. वंदना गिरी, अजय कृष्णा, नवीन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें