फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डांस कंपटीशन के नाम पर मेले में परोसी गई अश्लीलता, अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल

Thu, 13 Oct 2022 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के मेले में डांस कंपटीशन के नाम अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर न्यू शिवा परिषद ने मेले के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था। आरोप है कि अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा था। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के लालगंज में डांस कंपटीशन के नाम अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने से पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान चौकी इंचार्ज से कुछ युवकों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस दो युवकों को पकड़ कर चौकी ले गई।
विज्ञापन

लालगंज में शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मंगलवार को मेला का अंतिम दिन था। इस दौरान पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर न्यू शिवा परिषद ने मेला के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था। आरोप है कि अश्लील गानों पर नृत्य किया जा रहा था। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।
जानकारी होने पर लालगंज चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंचे और उसे बंद करा दिया। इस दौरान एक युवक उनसे भिड़ गया। चौकी प्रभारी दो लोगों को पकड़कर चौकी ले गये। इस बाबत पूछे जाने पर चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि अश्लील गानों पर नृत्य हो रहा था। जिसे उन्होंने पहुंच कर बंद करा दिया। जहां तक युवक से नोकझोंक की बात है तो भीड़-भाड़ व मेले में तो ऐसा अक्सर हो जाता है। कोई खास बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें