फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए ट्रेन चलते ही आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वालों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुंबई के लिए ट्रेन चलने की सूचना पर आरक्षण काउंटर पर लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जहां एक दिन में 40 से 50 मांग पत्र भरे जाते थे। वहीं ट्रेन चलने की सूचना मिलते ही अचानक बुधवार को 165 मांग पत्र भरे गए। ऐसे में साफ है कि यहां से ट्रेन चलाने की डिमांड यात्रियों में अधिक है। यदि कुछ और ट्रेनें चला दी जाएंगी तो व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। सामान्य दिनों में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते थे। प्रतिदिन की कमाई यहां की 10 लाख से अधिक होती थी। कोरोना संक्रमण ने रेलवे की कमाई पर ग्रहण लगा दिया। लॉकडाउन खुलने के बाद रेलवे ने आजमगढ़ रूट पर तीन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। जिससे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की कुछ कमाई बढ़ी लेकिन मुंबई व दिल्ली के लिए ट्रेन न चलने के कारण व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो सका। कभी 40 तो कभी 50 ही मांग पत्र भरे जाते थे। दो दिन पूर्व रेलवे ने द्वारा मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा करने के बाद रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें