विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर में विद्युत व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से चलती रहे इसके लिए विभाग द्वारा सोमवार को पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके पूर्व 10 और पांच अर्थात 15 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्याएं आती थी। इस समस्याओं से क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया। यह जानकारी जानकारी एसडीओ मनोज वर्मा व जेई आशुतोष यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के लगने के बाद काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर जय प्रकाश यादव, हारून, कमलेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, अतुल कुमार, उमेश यादव, मनोज यादव, श्यामजीत, अनीश कुमार, सागर चौहान, मुखराम, राजन, दीपक सोनी, राम अवध यादव, ज्ञानेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।