फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल में आजमगढ़ की टीम ने लखनऊ को बराबरी पर रोका

विज्ञापन
अयोध्या में खेले गए मुकाबले में गोल करने के लिए जूझती ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में आजमगढ़ मंडल और लखनऊ मंडल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंत तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और मैच 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। आजमगढ़ मंडल की ओर से अनु ने पहला गोल दागकर टीम का खाता खोला और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद संध्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल किए, जिससे टीम मुकाबले में मजबूती से बनी रही। मैच के अंतिम क्षणों में जब मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था, तब लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण गोल कर आजमगढ़ को 4-4 की बराबरी दिला दी। उनके इस गोल की बदौलत टीम हार से बचने में सफल रही और एक महत्वपूर्ण अंक अर्जित किया। पूरे मैच के दौरान आजमगढ़ मंडल की खिलाड़ियों ने अनुशासित और संघर्षपूर्ण खेल का परिचय दिया। टीम की मैनेजर कुमारी गुड़िया लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रहीं और समय-समय पर रणनीतिक दिशा-निर्देश देकर टीम का मनोबल बनाए रखा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में आजमगढ़ की टीम के प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि खिलाड़ियों के जुझारूपन और टीम भावना ने संकेत दिया कि आगामी मुकाबलों में भी टीम बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें