सगड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में चल रही बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं।
सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में मंगलवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आठ संकुलों की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन एसडीएम सगड़ी संजीव राय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, इससे आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार बी और लखनऊ ए के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ ए ने 25-22 से जीत दर्ज की। वहीं, लखनऊ बी ने आगरा ए को 25-15 से हराया। वाराणसी ए ने आगरा बी को 25-15 से पराजित किया। हरिद्वार ए और वाराणसी ए के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार ए की टीम ने 25-17 और 25-7 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन सराहना की। इस दौरान रंजना, डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा, एके त्रिपाठी, अनिल मौर्य, आशीष त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, राजेश कुमार, राघवेंद्र तिवारी, विजय सिंह, चंदन वर्मा, अंबिका दत्त त्रिपाठी, दया शंकर शाह, अभिनव राय आदि रहे।