आजमगढ़। क्षेत्र के लहुवां कला में शुक्रवार को तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के 800 मीटर बालक सीनियर वर्ग में दीपेंद्र और जूनियर बालक वर्ग में रवि ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को उड़ाकर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
प्रतियोगिता की शुरुआत इंटर कॉलेज लहुवां कला की छात्रा प्रियांशी सिंह की मशाल दौड़ से हुई। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग मेहनाजपुर इंटर कालेज के दीपेंद्र प्रथम, इंटर कालेज लालगंज के शिवसागर दूसरे और एसबीएस इंटर कालेज लहुवां कला के आकाश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में इंटर कालेज मेहनाजपुर के रवि यादव पहले, गांधी इंटर काॅलेज कूबा के अर्जुन दूसरे और एसबी इंटर कालेज लहुवां कला के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में इंटर कालेज कूबा के लकी यादव पहले, इंटर कालेज कूबा के महबूब अंसारी दूसरे और एसबी इंटर कालेज लहुवां कला के सत्यम यादव तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में एसबी इंटर कालेज लहुवां कला की साक्षी यादव प्रथम, जीजीआईसी लालगंज की कंचन वर्मा द्वितीय और इसी कालेज की पायल तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में एसबी इंटर कालेज लहुवां कला में अंशिका यादव पहले, रामसूरत इंटर कालेज सोनाली गुप्ता दूसरे और जीजीआईसी लालगंज की छात्र खुशी कुमारी तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में रामसूरत इंटर कालेज की कुमारी किंजल प्रथम, इंटर कालेज लालगंज की सरिता चौहान द्वितीय और इंटर कालेज लालगंज की पूर्णिमा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज अगेहता की उजाला प्रथम। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में इंटर काॅलेज बहादुरपुर की महिला पहले पर रहीं।
वहीं 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में एसबी इंटर कालेज लहुवां कला के मनीष प्रजापति प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में एसबी इंटर कालेज लहुवां कला के आयुष सिंह प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, अमरनाथ आदि उपस्थित थे।