फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी के गम में पेड़ से फंदा बना कर लटक गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया महड़ौर के पूरा गांव में बृहस्पतिवार को पत्नी के गम में हरखू राम (48) ने फंदे से लटक कर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अराजी देवारा करखिया महड़ौर का पूरा गांव निवासी हरखू राम की पत्नी की कुछ दिनों पूर्व ही मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से वह खुद को अकेला महसूस कर रहा था। बृहस्पतिवार को पुत्र रविंद्र गन्ने के खेत में काम करने चला गया। बहु घर के अंदर थी। हरखू खाना खा कर घर के बाहर निकला और कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उसके घर के पीछे स्थित एक नीम के पेड़ से उसका शव गमछा के सहारे लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुत्र भी काम से भाग कर मौके पर पहुंचा। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया तो रौनापार थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें