फूलपुर के रैदा गांव की गौरी ने गुल्लक में जमा पैसा श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दान करती।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी(आजमगढ़)। अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के लिए रैदा गांव निवासी नन्ही बच्ची ने अपना गुल्लक तोड़कर जमा की 4220 रुपये की धनराशि दान की। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण टोली शनिवार को फूलपुर तहसील के रैदा गांव निवासी उमाकांत मिश्र के यहां पहुंची थी। उमाकांत मिश्र ने गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष को 1.11 लाख की समर्पण राशि सौंपी। इसी बीच बच्ची गौरी भी अपना गुल्लक लेकर पहुंची और प्रांत प्रचारक को गुल्लक सौंपते हुए बोली कि मुझे भी अपनी राशि समर्पित करनी है। तारकेश्वर, अखिलेश्वर, रामप्यारे, जितेंद्र, कृष्णा अवतार, हैप्पी आदि उपस्थित रहे। संवाद