फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: योजनाओं के साथ दी महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सात दिवसीय बाल अधिकार सप्ताह और दुर्गा मेगा सेफ्ट अंतर्गत सिधारी स्थित एक स्कूल के सभागार में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। कार्यशाला की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी हेमंत सिंह ने किया। बताया कि फेज-4 के अंतर्गत यह कार्यक्रम सात नवंबर से शुरू है। समापन 14 नवंबर को होगा। इस दौरान जिला समन्वयक अन्नू सिंह एवं वन स्टाप सेंटर की मैनेजर सरिता पाल ने बाल अधिकार सप्ताह एवं दुर्गा मेगा सेफ्ट वर्कशाप में लोगों का कन्या सुमंगला योजना, बाल विवाह अधिनियम, बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से बताया। इसी के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में केस वर्कर ममता यादव, स्टाप नर्स पिंकी सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें