फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बातन गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गांव में खलिहान के नाम से दर्ज भूमि पर सार्वजनिक शौचालय, पंचायत भवन और प्राइवेट शौचालयों का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। गांव में उक्त भूमि पर अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से को गौतम बुद्ध की प्रतिमा रखने के लिए पाए का निर्माण किया जा रहा था। प्रधान ने प्रतिमा रखने से मना कर दिया और निर्माण रोक दिया। इसके बाद ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि उक्त भूमि खलिहान के नाम है। आरोप लगाया कि प्रतिमा नहीं रखने दी जा रही है। तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। राम प्रकाश सिंह, कुर्बान, सीताराम सिंह, गीता, सुशीला राज, मेवाती, कोमली, शैलेश कुमार, कुबेर, चंद्रकला, रामा सिंह, शौकत अली, प्रेमा, सीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें