फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से विद्यालय नहीं पहुंचे शिक्षक तो बच्चों ने खुद शुरू कर दी प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। पहले एसडीआई व भाजपा नेता के बीच बहसबाजी का ऑडियो वायरल, फिर कस्बूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं द्वारा रात के समय ईंट ढुलवाने का वीडियो वायरल और अब शिक्षकों के समय से न पहुंचने के कारण बच्चों ने खुद प्रार्थना शुरू कर देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति बोल रहा कि हमारे विद्यालय में अभी तक शिक्षक नहीं आए, जिसके कारण बच्चे खुद प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वीडियो बना रहा व्यक्ति बोल रहा कि ‘यह देखिये हमारे विद्यालय के बच्चे हैं। बच्चे अपने से आकर प्रार्थना कर रहे हैं। अध्यापकों का अभी तक पता नहीं है।’ वीडियो को हर तरफ दिखाया भी गया है। वायरल वीडियो में विद्यालय का नाम भी दिखाई पड़ रहा है। वायरल वीडियो में जो विद्यालय दिख रहा उसका नाम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नत्थुपुर शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय लिखा है। हालांकि इस संबंध में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नत्थुपुर के प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने मामले से साफ इंकार किया। कहा कि कभी कभी कोई शिक्षक लेट जरूर हो जाता होगा लेकिन वह समय से विद्यालय आते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि बिना शिक्षक बच्चे प्रार्थना कर रहे हों। वीडियो मेरे पास नहीं है। यदि किसी को ऐसा लगता है तो वह किसी भी समय आकर यहां जांच कर सकता है। खुद पता चल जाएगा क्या सही और क्या गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें