फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक नहीं पूर्ण हुआ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में जमकर खेल हो रहा है। निर्माण की पूरी रकम निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। जिसकी मानीटरिंग सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सख्त आदेश दिए हैं कि 31 मई तक हर हाल में अपूर्ण शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा जूम एप के माध्यम से सामुदायिक शौचालयों का रैंडम चेकिंग किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अपूर्ण शौचालय पाए जा रहे हैं। जबकि शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका है। संबंधित के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से प्रतिदिन दो से तीन दिन का समय मांगा जा रहा लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो रहा है। जबकि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के नाम पर पूरी रकम निकालने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है। आधा अधूरा कार्य कराकर सरकारी धन का गबन कर लिया जा रहा है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि अभी तक निर्माण पूरा नहीं किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आप के द्वारा विभाग की छवि धूमिल करने की मंशा है। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को 31 मई 2022 के अंदर पूर्ण कराने का कार्ययोजना बनाकर 13 मई तक सचिव के हस्ताक्षर से कार्ययोजना उपलब्ध करा दें। यदि 31 मई तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो संबंधित के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें