फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो पूर्वांचल की 125 विधानसभा सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार : डॉ. महेश चंद्रा

विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबो​धित करते भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. मह
विज्ञापन
रानी की सराय। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में आगामी 12 जुलाई को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव स्थित जनता नर्सिंग होम के सामने होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर आयोजित इस रैली की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति सृष्टि के प्रथम राजा थे, लेकिन समय के साथ उनके वंशजों का गौरव समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी समाज के खोए हुए सम्मान और इतिहास को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि प्रजापति समाज के वोट का उपयोग तो किया गया, लेकिन उन्हें राजनीतिक भागीदारी और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रजापति समाज निर्णायक संख्या में है और अब समाज अपने नेतृत्व के साथ संगठित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े और अति दलित समाज, विशेषकर कुम्हार समाज, के साथ सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही दावा किया कि भागीदारी पार्टी ने जिले के करीब 80 प्रतिशत बूथों पर संगठन तैयार कर लिया है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यदि किसी दल को भागीदारी पार्टी की आवश्यकता नहीं होगी तो पार्टी पूर्वांचल की लगभग 125 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि अब समाज अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए स्वयं संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें