फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरहुंआ में स्थित तो डिघिया में घटा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर स्थिर रहा। डिघिया गेज पर इसमें आठ सेमी की कमी दर्ज की गई। जलस्तर में घटाव के बाद कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में सोमवार से ही घटाव दर्ज किया जा रहा है। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर रहा। डिघिया गेज पर जलस्तर में आठ सेमी. का घटाव दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर घटने से देवारा वासियों की धड़कनें फिर बढ़ गईं हैं। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर है। खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। सोमवार को बदरहुवां गेज पर नदी का जलस्तर 70.00 मीटर दर्ज किया गया जो मंगलवार स्थित रहा। डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर है। खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर सोमवार को जलस्तर 69.43 मीटर था जो मंगलवार को 8 सेमी घटकर 69.35 मीटर हो गया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। परसिया गांव के दक्षिण महुला गढ़वाल बांध से उत्तर की ओर कटान में तेजी आई है। कटान होने से परसिया, सहबदिया के किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। उर्दिहा, परसिया, सहबदिया, महुला आदि गांवों के किसानों की जमीन कट रही है। मजबूर किसान अपनी भूमि को घाघरा में समाता देखने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें