फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर जान है प्यारी तो खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से बनाएं दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा सड़क किनारे चबूतरा बनाकर उस पर ट्रांसफार्मर रख दिया गया है। लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए उसके आसपास जाली नहीं लगाई गई। जिसके कारण सड़क किनारे खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर हमेशा दुर्घटना को दावत देते रहते हैं। बरसात का मौसम भी आ गया है। बारिश होने से उसके आसपास की जमीन पर हमेशा नमी बनी रहती है। जिसकी वजह से हमेशा करंट उतरने का डर बना रहता है। बिजली विभाग इन सब से बेपरवाह है, अगर आप को अपनी जान प्यारी है तो सड़क किनारे खुले में रखे गए ट्रांसफार्मरों से खुद दूरी बनानी होगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए सड़क के किनारें विभाग ने चबूतरा बनाकर ट्रांसफार्मर को रख दिया है लेकिन ऐसे कई ट्रांसफार्मर हैं जिनको जिनको चारों तरफ से जाली लगाकर घेरा नहीं गया है। कुछ जगहों पर तो जाली पुरानी होने के कारण काफी जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर तो एक तरफ से विभाग ने जाली लगाया तो दूसरी तरफ लगाना भूल गया। खुले में ट्रांसफार्मर होने हमेशा लोगों को करंट उतरने का डर बना रहता है। नगर के सिधारी, ठंडी सड़क, बदरका, रोडवेज के पास, बड़ादेव, नगर कोतवाली के सानमे, चर्च के पास व शाहगढ़ बाजार में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर सड़क किनारे चबूतरे पर रखे गए हैं। इनमें से कई ट्रांसफार्मर दुकानों के बगल में हैं जहां हमेशा ग्राहकों आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा छुट्टा पशु भी चारे की तलाश में ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाते हैं जिसके कारण हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बिजली विभाग अभी भी इन सबसे अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर खुले में रखे गए हैं ट्रांसफार्मर
रानी की सराय। स्थानीय बाजार में आजमगढ़- वाराणसी मुख्य मार्ग पर तीन स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। तीनों ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ जाली लगाने के लिए बाजारवासियों ने कई बार बिजली विभाग के जेई से बात किया लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। आज भी ट्रांसफार्मर खुले में ही पड़े हुए हैं। बाजार के काशीदास मंदिर, पशु चिकित्सालय के सामने व पटेल नगर में सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इसके आसपास कई दुकानें भी है जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग सामान खरीदने आते हैं। इतना ही नहीं जाली न लगने के कारण छुट्टा पशु ट्रांसफार्मर के चबूतरे में अपना सिर रगड़ते रहते हैं। विभाग की लापरवाही से यहां कोई बड़ी घटना घट सकती है।
इस मामले में खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जहां-जहां चबूतरे पर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं वहां जाली लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था वह पास भी हो गया है। जल्द ही खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के चारो तरफ जाली लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें