फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून तक हर बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संकुल प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाया गया है। वहां पर सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि मतदान कर्मियों को कोई असुविधा न हो, इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 जून तक हर बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। बीईओ ने बताया कि 16 जून से विद्यालय खुल रहा है। जिन विद्यालयों के नामांकित बच्चों का रजिस्ट्रेशन प्रेरणा पोर्टल पर नहीं किया गया है। उन विद्यालयों के बच्चों रजिस्ट्रेशन हर हाल में 20 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर कर ले। जिससे बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के बच्चों का प्रशिक्षण प्रेरणा पोर्टल पर 20 जून तक नहीं किया जाएगा, उन विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं यू-डायस डाटा संकलन प्रपत्र के बारे में भी बताया गया कि डाटा संकलन प्रपत्र सावधानी पूर्वक ऑनलाइन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें