फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई ने जारी किया परीक्षा परिणाम, जिला टॉप बने शुभांकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आईसीएसई 10वीं का परीणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें चिल्ड्रेन कालेज के शुभांकर श्रीवास्तव व ज्योति निकेतन स्कूल के हर्ष सिंह ने जिला टॉप किया है। इसे लेकर स्कूल से लेकर घर तक खुशी का माहौल बना हुआ है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पास होने की खुशियां बांटी। जिले के दोनों स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा में जिले के सभी छात्र-छात्राएओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। चिल्ड्रेन कॉलेज आजमगढ़ के छात्र शुभांकर श्रीवास्तव ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभांकर को 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ जिले में भी पहला स्थान बनाया है। वहीं ज्योति निकेतन स्कूल अतलस पोखरा के हर्ष सिंह ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला व जिले में दूसरा स्थान बनाया है। वहीं चिल्ड्रेन के राघवेंद्र सिंह को 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय व जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ज्योति निकेतन स्कूल की दीक्षा द्विवेदी ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा व जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं पांचवे स्थान पर इसी विद्यालय की सिदरा खान व आयशा आलम ने बराबर-बराबर 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। छठवें स्थान पर चिल्ड्रेन कालेज की शौर्या सिंह, आर्यन चौहान, मुकुंद शाह, वैभवी गर्ग, शिवांसी जायसवाल एवं मनीषा यादव सभी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा व जिले में छठां स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्या पाठक ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सातवें स्थान पर रहा। वहीं 45 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक व अन्य विषयों में विशेष योग्यता के अंक प्राप्त किए हैं। चिल्ड्रेन में कुल 215 छात्र-छात्राएं शामिल थी जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के परीक्षाफल से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्य एवं प्रबंधक ने उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए छात्रों व अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। वहीं ज्योति निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश दास ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें