बीसा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
जंगीगंज/गोपीगंज। डीघ ब्लाॅक के बीसा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को फाइनल मैच इनारगांव और इब्राहिमपुर के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए इब्राहिमपुर ने फाइनल मैच अपने नाम किया। इनारगांव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इब्राहिमपुर की टीम ने पहली पारी में निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 83 रन बनाया। जवाब में उतरी इनारगांव की टीम मात्र 62 रन ही बना सकी। पहली पारी में इब्राहिमपुर की टीम 20 रन की लीड ले लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इब्राहिमपुर की टीम ने 138 रन बनाया। इनारगांव की टीम 58 रन पर ऑल आउट हो गई। इब्राहिमपुर की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गोपीगंज के सरई पठखानी गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल का शुभारंभ सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उत्साहवर्धन किया। कहा कि हार जीत खेल का अंग है। इससे निराश नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में सरई पठखानी व भिखारीपुर तथा दूसरा मैच सारीपुर व जगापुर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा l इस मौके पर सनी पाठक, नीरज पाठक, अमित तिवारी, अभय, लाला पाठक, दीपक तिवारी, लल्लू पाठक, पंकज मौजूद रहे।