फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पति गया मुंबई कमाने, पत्नी को ले भागा पड़ोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति रोजी-रोटी के लिए मुंबई कमाने गया था। वहीं उसकी पत्नी को पड़ोसी बहला-फुसला कर दो बच्चों के साथ भगा ले गया। जानकारी होने पर पीड़ित पति घर आया और पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर देते हुए पत्नी व बच्चों के बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पति ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहता था। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी। 10 दिसंबर को उसकी पत्नी को दोनों बच्चों के साथ पड़ाेसी वृकेश उर्फ सत्यम बहला-फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर वह घर लौटा और सत्यम के मोबाइल पर कॉल कर पत्नी के बारे में पूछताछ करने लगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कहा कि अब अपनी पत्नी व बच्चे को मत खोजो वे तुम्हें नहीं मिलेंगे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता पत्नी व बच्चों के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें