आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को एक महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दिया। जिसमें उसने सऊदी में बैठे पति पर फोन कर तलाक दे देने और दूसरी शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं पति ने जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता जैनब पत्नी सेराज अहमद निवासिनी चंगईपुर थाना कोतवाली जीयनपुर ने बताया कि लगभग 17 साल पूर्व उसकी शादी सेराज के साथ ही हुई थी। पति से उसके चार बच्चे हुए। जिसमें एक पुत्री व तीन पुत्र हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर लगभग दो साल पूर्व घर से निकाल दिए थे। तब से वह अपने मायके अजमतगढ़ में एक पुत्री के साथ रह रही है। तीन पुत्रों को ससुराल वाले अपने पास ही रख लिए। इस बीच सऊदी में रह रहे पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया और तलाक की रजिस्ट्री भी भेजा है। तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।