फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: साल भर बाद विदेश से लौटा पति, संदिग्ध हालात में झुलसने से पत्नी और पांच साल की बेटी की मौत

Sun, 05 Mar 2023 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ का अमनाबाद गांव निवासी प्रेमनाथ शनिवार दोपहर करीब साल भर बाद विदेश से लौटा। रात में उसकी पत्नी और पांच साल की बेटी की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका और उसकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अमनाबाद गांव में शनिवार की देर रात मां-बेटी की संदिग्ध हालात में झुलस कर मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पवई थाना क्षेत्र के बिलवाई गांव निवासी राजदीप प्रजापति ने अपनी बहन शैलकुमारी (27) की शादी 2012 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमनाबाद गांव निवासी प्रेमनाथ के साथ की थी।

विज्ञापन


शनिवार देर रात शैल कुमारी व उसकी पुत्री माही (5) के शव घर पर जली हालत में मिले। भाई राजदीप के अनुसार, बहन का पति प्रेमनाथ रोजी-रोटी के लिए विदेश रहता था। शनिवार को तीन बजे के लगभग वह घर पहुंचा और आते ही उसकी बहन से झगड़ा करने लगा। उसे दिन में 4.30 बजे फोन आया तो उसने काफी समझाया। इसके कुछ ही देर बाद फिर बहनोई ने फोन किया और घर पर बुलाया।

चारपाई पर जली हालत में मिले शव

रात साढ़े 8 बजे के लगभग वह बहन के ससुराल पहुंचा तो उसकी बहन और भांजी के शव चारपाई पर जली हालत में पड़े थे। परिवार के लोग गायब थे। राजदीप ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर में राजदीप ने बहनोई प्रेमनाथ, उसके भाई शोभनाथ, भाभी और मां को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कार-ऑटो की टक्कर में 10 घायल

कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास रविवार सुबह 11 बजे कार और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। जिसमें रामधनी यादव (40) निवासी पुनखीपुर थाना अतरौलिया, विशाल यादव (20) निवासी पियरिया थाना कप्तानगंज व अफाक अहमद (27) निवासी सरैया रतनावें थाना अतरौलिया को गंभीर चोट आई। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को मामूली चोट आई थी, जो दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से उतर कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें