मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर शाम घर में छत के चुल्ले से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दस बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी अनिल पटवा (30) का सोमवार की शाम पत्नी से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात पत्नी उसे खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर ही अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पत्नी ने झरोखे से देखा तो वह छत के चुल्ले से गमछे के सहारे लटकता दिखा।
पत्नी की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग दस बजे दरवाजा तोड़ कर लाश को उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।