सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र कुशवां गांव की रहने वाली एक महिला ने शनिवार की देर शाम सरायमीर थाने में पति समेत परिवार के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता का आरोप है कि पति ने सऊदी से उसे फोन कर तलाक दे दिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता फीदा बानो पुत्री इल्तेफात ने बताया कि मई 2019 में उसकी सरायमीर थाना के पारा गांव निवासी अब्दुल असहद के साथ शादी हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस शादी से उसका दो वर्ष का एक पुत्र इब्राहिम है। पति सऊदी रहता है। इन दिनों वह अपने मायके गई हुई थी।
आठ सितंबर को पति ने सऊदी से उसे फोन किया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में पति समेत परिवार के नौ लोगों को नामजद किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।