फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सर्पदंश से पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया के भदेवा गांव में खेत के पास मड़ई में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। हालत गंभीर देख कर परिजन बसखारी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन 100 बेड हाॅस्पिटल अतरौलिया ले गए जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अतरौलिया के भदेवा गांव निवासी दयाशंकर रस्तोगी (40) सोमवार रात एक बजे खेत के पास मड़ई में पत्नी प्रियंका (35) के साथ सो रहे थे। तभी दयाशंकर के बाईं ओर गर्दन में और प्रियंका के बाईं ओर हाथ सांप ने काट लिया। हालत गंभीर देखते ही परिजन उन्हें बसखारी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देखते ही चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन 100 बेड हाॅस्पिटल अतरौलिया ले आए जहां इलाज के दौरान दयाशंकर की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक मजदूरी करता था। परिवार में एक पुत्र और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें