क्षेत्र के रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे बाइक से दवा के लिए जा रहे दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव हूसामपुर निवासी 27 वर्षीय अंगद अपनी पत्नी संध्या को दवा दिलाने के लिए बाइक से फरिहा बाजार से जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पहले मरतलिया गांव के पास उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को इलाज के लिए भर्ती किया, लेकिन उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया है। युवक दो भाइयों में बड़ा था। चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।