फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगायी फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के दशनवल गांव स्थित ईंटभट्ठे पर मजदूरी कर रहे एक मजदूर ने बुधवार की देर रात मड़इ के बांस से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। झारखंड प्रांत के गढवा जिला के भंडरिया थाना अतर्गत तहरी गांव निवासी 30 वर्षीय सोहन पुत्र ठुमकु देवार ईंटभट्ठा मजदूर है। वह अपनी पत्नी मुनीता के साथ भट्ठे पर ही रहता है। बुधवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी सो गई तो पति ने रस्सी के सहारे मड़इ कें बांस से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। रात में तीन बजे पत्नी ने पति को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचायी और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बच्चों का पिता बताया गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें