तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा खास गांव में रविवार को महिला की फावड़े से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। हत्यारोपी ने पत्नी से वैचारिक मतभेद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। साले की तहरीर पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालन कर दिया। गांव में सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश उसके घर में ही पड़ी मिली थी। मृतका के भाई सर्वेश सिंह ने अपने बहनोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने हत्यारोपी पति ज्ञानेंद्र सिंह को बेलहाडीह गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से वैचारिक मतभेद के चलते ही उसने लाठी-डंडा व फावड़ा से प्रहार कर रविवार की रात उसकी हत्या दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।