तहसील कार्यालय के पीछे स्थित एक व्यक्ति के पशुशाला व मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की इस घटना से पीड़ित के गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं धुएं के गुबार से तहसील पर काम करने व कराने पहुंचे लोगों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
मेंहनगर तहसील कार्यालय के पीछे एक पोखरा स्थित है। इस पोखरे के आसपास उगे घास-फूस में शुक्रवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पास स्थित प्रभाकर सिंह के रिहायशी मकान व पशुशाला को भी अपनी चपेट में ले ली। इस घटना में प्रभाकर सिंह की पूरी गृहस्थी ही जल कर राख हो गई। घर के दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन को किसी तरह बचाया गया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।