फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शॉर्ट सर्किट से होटल के किचन में लगी आग, टूरिस्ट और स्टाफ ने भाग कर बचाई जान, दो फायर कर्मी बेहोश

Mon, 03 Jul 2023 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ शहर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार को दिन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना से पूरे होटल में हड़कंप मच गया। होटल में मौजूद टूरिस्ट और स्टाफ ने होटल से भाग कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से होटल के किचन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार को दिन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना से पूरे होटल में हड़कंप मच गया। होटल में मौजूद टूरिस्ट और स्टाफ ने होटल से भाग कर अपनी जान बचाई। कमरा नंबर 311 से एक यात्री को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आग बुझाने की कोशिश में दो फायरकर्मी बेहोश हो गए।

विज्ञापन


शहर के रोडवेज के पीछे बाईपास बंधे पर होटल गोल्डेन फॉर्च्यून स्थित है। होटल के तीसरे फ्लोर किचेन है। इस किचन की चिमनी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी और कुछ ही देर में आग पूरे फ्लोर पर फैल गई। खिड़कियों से काला धुआं निकलने लगा। होटल के कर्मचारी आग बुझाने की कवायद में जुटे लेकिन धुंआ उनकी राह में बाधा बन रहा था।
ये भी पढ़ें: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से सरेराह 8 लाख की लूट, रोडवेज क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप

कमरा संख्या 311 में फंसा रहा एक यात्री

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी किसी तरह पाइप आदि लेकर तीसरे फ्लोर पर पहुंचे तो दो फायर मैन धुएं के चलते बेहोश हो गए। उन्हें आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आग लगते ही तीसरे फ्लोर पर स्थित कमरों से यात्री बाहर निकल आए हालांकि कमरा संख्या 311 में एक यात्री फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे होटल कर्मचारी व फायर ब्रिगेड के लोगों ने किसी तरह से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल के तीसरे फ्लोर से उठ रहे काले घने धुंए को देख कर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घंटों प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल शार्ट सर्किट के चलते ही आग लगने की बात सामने आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें