फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थानों में बने हॉस्टल, बैरक का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के तीन थानों में बने पुलिस कर्मियों के हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसका लाइव तहबरपुर थाने पर किया गया। जिसमें एसपी अनुराग आर्य समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के तीन थानों में कुल 120 कर्मियों के हास्टल, बैरक व विवेचना कक्ष बना है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोकभवन स्थित ऑडिटोरियाम से वर्चुअल किया गया। उन्होंने बताया कि थाना तहबरपुर, देवगांव व बरदह थानों में 40-40 कर्मियों के लिए हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष का काम हुआ है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। तहबरपुर थाने पर मुख्यमंत्री के लोकार्पण समारोह का लाइव आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाने पर भी लोकार्पण समारोह के लाइव की व्यवस्था की गई थी। जिसमें विनोद सिंह, मुन्ना लाल, दारा, धर्मवीर, विनोद राय, कमलेश राय, सुरेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें